ताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने नहीं अपनाया इस्लाम, पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ हुआ वायरल

फैक्ट चेक: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने नहीं अपनाया इस्लाम, पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत का है। जहाँ वह कुछ लोगों के बीच नमाज अदा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस लीडर हरीश रावत ने इस्लाम धर्म अपना लिया है।

फेसबुक पर वायरल वीडियो शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “समस्त देशवासियों को सुचित किया जाता है कि,* कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जो उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं *श्री हरिश रावत* जो हिन्दू धर्म से हैं आज से उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया है आप लोगों को यकीन नहीं हो रहा होगा इसलिए आप लोगों को साक्षात्कार रूप से देखा रहे हैं सत्ता पाने के लिए राजनीतिक पार्टियों के नेता गिरगिट की तरह धर्म भी बदल लेते हैं हों सकता हैकुछ लोग ऐसे नेताओं की चमचागिरी करते रहते हैं सिर्फ अपने फायदे के लिए देखिए हरीश रावत जी ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया है । *अल्लाह हू अकबर ! कांग्रेसियों अगर थोड़ा-बहुत भी शर्म हो तो डूब मरो चुल्लू भर पानी में गयी भैंस पानी में “

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं साथ ही वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भी भ्रामक है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ शेयर किए जा रहे दावे की सत्यता जानने के लिए हमने गूगल पर कुछ सम्बंधित कीवर्ड्स के माध्यम से खोजना शुरू किया। लेकिन इस दौरान हमें गूगल पर ऐसी कोई खबर नहीं मिली जहां, इस तथ्य की जानकारी दी गयी हो।

बता दें कि वायरल वीडियो पर News18 उत्तराखंड चैनल का लोगो देखा जा सकता, इसके साथ ही वीडियो में बताया गया है कि कांग्रेस नेता हरीश रावत का यह वीडियो पिरान कलियर का है। इसलिए अब हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स व कुछ संबंधित कीवर्ड्स के माध्यम से खोजना शुरू किया।

खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो से मेल खाता एक कीफ्रेम ETV भारत की वेबसाइट पर नवंबर 28, 2021 को प्रकाशित एक रिपोर्ट में मिली, जहां बताया गया है कि कांग्रेस नेता हरीश रावत नवंबर 28, 2021 को पिरान कलियर पहुंचे थे जहां उन्होंने दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी कर प्रदेश की खुशहाली की दुआ मांगी।

इस दौरान लेख में बताया गया है कि उत्तराखंड के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता हरीश रावत को जब भी मौका मिलता है तो वह यहाँ दुआ मांगने आते हैं। बता दें कि इस दौरान लेख में कहीं भी इस बात की जानकारी नहीं दी गयी थी कि कांग्रेस नेता हरीश रावत ने इस्लाम धर्म अपना लिया था।

इसके बाद पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो न्यूज18 उत्तराखंड के आधिकारिक फेसबुक पेज पर मिला। जिसे नवंबर 28, 2021 को शेयर किया गया था। प्राप्त फेसबुक पोस्ट में वायरल क्लिप वाला हिस्सा शुरूआती 54 सेकंड में नजर आ रहा है।

पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि, “पूर्व CM हरीश रावत ने पिरान कलियर में साबिर पाक की दरगाह में चादर पोशी कर अमन-चैन की दुआ मांगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी मतों से जीतेगी।” बता दें कि रिपोर्ट में कहीं भी हरीश रावत के इस्लाम धर्म अपनाने के बारे में नहीं कहा गया है।

पड़ताल के दौरान हमें मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं है बल्कि साल 2021 के दौरान का है, बता दें कि हरीश रावत ने इस्लाम धर्म नहीं अपनाया, पिरान कलियर में दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी व दुआ मांगने गए उनके वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल किया गया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button