खेलताज़ा खबरें

IND v NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. बता दें कि न्यूजीलैंड 3 टेस्ट की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है.

 

पहला टेस्ट मैच हार का सामना करने के बाद भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव किए है. भारत ने केएल राहुल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर कर दिया गया है. इन तीनों की जगह शुभमन गिल, अक्षर पटेल और आकाश दीप की वापसी हुई है. न्यूजीलैड ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है. मैट हेनरी की जगह स्पिनर मिचेल सैंटनर को मौका दिया गया है.

 

भारत (प्लेइंग इलेवन) – रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रित बुमराह

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन) – टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डैरेल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिचेल सेंटनर, एजाज़ पटेल, विलियम ओ रूर्की

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button