ताज़ा खबरें

दिल्ली में प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मांगी क्लाउड सीडिंग की मंजूरी

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वे दिल्ली में प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए क्लाउड सीडिंग को मंजूरी देने के लिए सभी हितधारकों की बैठक बुलाएं.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, “पिछले साल IIT कानपुर ने आर्टिफिशियल रेन के लिए प्रेजेंटेशन दिया था. उसके केंद्र सरकार के कई विभागों से अनुमति की जरूरत थी. हमने डेढ़ महीने पहले ही केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को चिट्ठी लिखी थी, आज हमें तीसरी बार पत्र लिख रहा हूं क्योंकि अब एक सप्ताह का समय है. अगर हम आपातकालीन बैठक करके उसकी तैयारी नहीं करते हैं तो इस बार भी इसका(आर्टिफिशियल रेन) प्रयोग करने से हम वंचित रह जाएंगे.”

 

पत्र में मंत्री गोपाल राय ने लिखा, सर्दियों के महीनों के दौरान दिल्ली के महीनों के दौरान दिल्ली की वायु गुणवत्ता के संबंध में दिनांक 10 अक्टूबर 2024 दिवाली के आसपास, जब धुंध और पर्यावरणीय गिरावट के कारण खतरनाक वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है और क्लाउड सीडिंग को एक आपातकालीन उपाय के रूप में माना जाता है. आज की तारीख में AQI पहले ही 350 के स्तर को पार कर चुका है और GRAP II लागू हो गया है.

 

पत्र में आगे लिखा, दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 25** सितंबर 2024 से शीतकालीन कार्य योजना पहले ही लागू कर दी है और वायु गुणवत्ता गंभीर होने की स्थिति में तत्काल राहत के लिए वैकल्पिक समाधान तलाशने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

 

उन्होंने आगे क्लाउड सीडिंग के बारे में बताते हुए लिखा, क्लाउड सीडिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें हवा को वातावरण से प्रदूषकों को धोकर प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम रूप से बारिश को शामिल किया जाता है. दिल्ली सरकार पहले कृत्रिम रूप से बारिश को प्रेरित करने और ऐसे महत्वपूर्ण समय के दौरान वायु प्रदूषण को कम करने के लिए एक आपातकालीन उपाय के रूप में क्लाउड सीडिंग की खोज की गई थी और देखा गया था कि इसे लागू करने के लिए विभिन्न केंद्र सरकार एजेंसियों से पूर्व मंजूरी की आवश्यकता होती है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button