ताज़ा खबरेंभारत

“पिछले 35 साल में जम्मू-कश्मीर में कुछ नहीं बदला…”: गगनीर हमले पर CM उमर अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के गांदरबल में रविवार की रात दर्दनाकर रही क्योंकि देर रात वहां आतंकी हमला हुआ. यहाँ जैडमोढ़ सुरंग परियोजना में कार्यरत श्रमिकों के शिविर पर हमला किया. इस हमले में 7 श्रमिकों की मौत हो गई है और 5 अन्य घायल हुए हैं. वहीं इस घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला घायल हुए नागरिकों से मिलने गगनीर पहुंचे.

 

उमर अब्दुल्ला ने गगनीर में घायल लोगों से बात की और उनका हाल चाल पूछा. इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की. उमर अब्दुल्ला ने गगनीर आतंकी हमले पर कहा, बड़े अफसोस की बात है कि गगनीर में कल रात यह हमला हुआ जिसमें कई सारी कीमती जानें गईं. कुछ लोग जख्मी भी हुए, इस हमले की जितनी भी निंदा की जाए कम है. पिछले 35 साल से हम यह देखते आए हैं लेकिन जम्मू-कश्मीर में कुछ नहीं बदला… जाहिर सी बात है इस हमले से वह दिखाना चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में हालात पूरी तरह से ठीक नहीं हैं…

बता दें कि बीते दिन रविवार, 20 अक्टूबर को गगनीर में आतंकी हमला हुआ. आतंकियों ने अंधाधुन फायरिंग में 7 श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने इस आतंकी हमले की निंदा की है.

 

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, “J&K के गगनीर में नागरिकों पर हुआ नृशंस आतंकी हमला कायरतापूर्ण घृणित कृत्य है. इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें हमारे सुरक्षा बलों की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा. इस अत्यंत दुख की घड़ी में, मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रर्थना करता हूं.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button