ताज़ा खबरेंराजनीति

हरियाणा में बीजेपी का पावर शो, नायब सिंह सैनी ने ली हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हैट्रिक के बाद आज नायब सिहं सैनी ने एक बार फिर हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और नई हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा मैदान पर मौजूद रहे.

बता दें कि नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता जैसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, एनडीए नेता पंचकूला में हरियाणा के मुख्यमंत्री-नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद हैं.

 

इन मंत्रियों ने भी ली शपथ

  • भाजपा विधायक अनिल विज ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

  • भाजपा विधायक कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा और विपुल गोयल ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

भाजपा विधायक अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर सिंह गंगवा और कृष्ण बेदी ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

नायब सिंह सैनी ने शपथ लेने से पहले 24 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटने का वादा किया था. उन्होंने बुधवार को कहा था कि वह 17 अक्टूबर को शपथ लेने से पहले इन युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे. उसके बाद ही शपथ लेंगे. इस दौरान सैनी ने कहा कि था कि हमने चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश के युवाओं से ये वादा किया था. अब जब हम सत्ता में दोबारा आए हैं तो हम पहले जनता से किया अपना वादा पहले पूरा कर रहे हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button