हिरयाणा में आज शपथ ग्रहण समारोह, 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी

हरियाणा विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद बीजेपी ने हैट्रिक दर्ज की. वहीं हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार यानि आज 17 अक्टूबर को एक बार फिर मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने वाले हैं. हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हैट्रिक के बाद बुधवार को नायब सिंह सैनी को पंचकुला में विधायक दल का नेता चुना गया.
शपथ ग्रहण समारोह पंचकुला में होगा. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोपहर बाद 1.15 बजे शपथ ग्रहण करेंगे, वैसे शपथ समारोह में वीआईपी का पहुंचना 11 बजे से शुरू हो जाएगा. शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंचकुला में सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं.
हरियाणा में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी गुरुवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं. दरअसल जहाँ भाजपा विधायक कृष्ण कुमार बेदी ने सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने इसका समर्थन भी किया. साथ ही दिलचस्प बात तो यह है कि, यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा, क्योंकि उन्होंने इस साल मार्च में मनोहर लाल की जगह मुख्यमन्त्र बना दिया गया था.
जानकारी के लिए बता दें कि, हरियाणा की बीजेपी सरकार में जातीय समीकरणों के हिसाब से 10 विधायकों का मंत्री बनना तय है. साथ ही इस समारोह में कुल 12 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है.





