न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

भारत सरकार के सूत्रों ने निज्जर मामले पर ट्रूडो के साक्ष्य के दावों को किया खारिज

शीर्ष सूत्रों ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के संबंध में भारत को विश्वसनीय सबूत पेश करने के कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और अन्य अधिकारियों द्वारा किए गए दावों को खारिज कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक कनाडा का दृष्टिकोण शुरू से ही अस्पष्ट आरोप लगाने और इनकार का बोझ भारत पर डालने का रहा है… पूरी खबर पढ़ें
अयोध्या जा रहे Air India Express के विमान को मिली बम से उड़ाने की धमकी

जयपुर से आयोध्या जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली. दोपहर 12.25 बजे जयपुर से उड़ान भरने वाली IX765 उड़ान को एक फोन कॉल के जरिए दी गई गुमनाम धमकी का निशाना बनाया गया… पूरी खबर पढ़ें
EC ने महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान

देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है. झारखण्ड और महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है. ऐसे में चुनाव आयोग ने आज दोनों राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है. चुनाव आयोग ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया, इसके साथ ही राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: रावण के पुतले पर पीएम मोदी की तस्वीर लगाकर जलाने का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग रावण के पुतले को आगे लगते हुए नजर आ रहे हैं गौर करने वाली बात यह है कि इस दौरान लोगों ने रावण…पढ़ें पूरी खबर





