ताज़ा खबरेंफ़ेक न्यूज़ चेकर

फैक्ट चेक: रावण के पुतले पर पीएम मोदी की तस्वीर लगाकर जलाने का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: रावण के पुतले पर पीएम मोदी की तस्वीर लगाकर जलाने का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग रावण के पुतले को आगे लगते हुए नजर आ रहे हैं गौर करने वाली बात यह है कि इस दौरान लोगों ने रावण के पुतले पर पीएम मोदी के चेहरे का मास्क लगा दिया था। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर इसे इस विजयदशमी का बताया जा रहा है।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “फूंकना था रावण को, फूंक दिया मोदी का पुतला। इतनी जुर्रत किसकी हो गई रामराज मतलब मोदीराज में? पता लगाने में जुटी पुलिस। प्रशासन के हाथ-पांव फूले। वीडियो सोशल मिडिया पर हुईं वाइरल”!!”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों नहीं है।  

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वीडियो से मेल खाती एक तस्वीर Snehil Bhogal नामक व्यक्ति के फेसबुक पोस्ट मिली। जिसे करीब अक्टूबर 26, 2020 को अपलोड किया गया था। हालांकि पोस्ट तस्वीर को बिना किसी कैप्शन के साथ ही अपलोड किया गया था। लेकिन प्राप्त तस्वीर में वायरल तस्वीर की लोकेशन का जिक्र किया गया था।

वायरल वीडियो की सटीक जानकारी के लिय अब हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें गूगल पर वायरल वीडियो मिला, जिसे Dhruv Rathee नामक फेसबुक प्रोफाइल पर मिला। जिसे अक्टूबर 26, 2020 को अपलोड किया गया था। वायरल वीडियो को शेयर कर अंग्रेजी भाषा के कैप्शन लिखा गया है कि “Punjab farmers burnt Modi’s effigy on Dusshera as a way of protesting against Farm Bills

यहाँ जानकारी दी गयी है कि वायरल वीडियो Punjab का है, जहां लोगों ने दशहरा वाले दिन रावण के पुतले पर पीएम मोदी की तस्वीर को भी आग लगाकर किसान कानूनों का विरोध किया था।

पड़ताल के दौरान हमें HUFF Post नामक वेबसाइट पर प्रकाशित लेख में भी वायरल वीडियो मिला जिसे अक्टूबर 26, 2020 को छापा गया था। यहाँ भी बताया गया था कि पंजाब के किसानों ने ‘किसान कानूनों’ का विरोध करने के लिए पीएम मोदी का पुतला फूंका था।

वायरल दावे की पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2020 के दौरान का है, जब पंजाब के और अन्य राज्यों के किसान देश में नए किसान कानूनों के खिलाफ तत्कालीन केंद्र की मोदी सरकार का विरोध कर रहे थे।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

741 Comments

  1. Nice blog here! Additionally your site so much up very fast! What web host are you using? Can I am getting your associate hyperlink on your host? I desire my website loaded up as fast as yours lol

  2. Paris sportifs avec 1xbet apk rdc : pre-match & live, statistiques, cash-out, builder de paris. Bonus d’inscription, programme fidelite, appli mobile. Depots via M-Pesa/Airtel Money. Informez-vous sur la reglementation. 18+, jouez avec moderation.

  3. Оформите онлайн-займ https://zaimy-57.ru без визита в офис: достаточно паспорта, проверка за минуты. Выдача на карту, кошелёк или счёт. Прозрачный договор, напоминания о платеже, безопасность данных, акции для новых клиентов. Сравните предложения и выберите выгодно.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button