ताज़ा खबरेंराजनीति

EC ने महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान

देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है. झारखण्ड और महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है. ऐसे में चुनाव आयोग ने आज दोनों राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है. चुनाव आयोग ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया, इसके साथ ही राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है. 288 सीटों वाली विधानसभा के लिए एक चरण में वोट डाले जाएंगे.

 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, “महाराष्ट्र में चुनाव एक चरण में संपन्न होगा. चुनाव 20 नवंबर को होगा. वहीं मतगणना 23 नवंबर को होगी.”

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आगे बताया कि, “झारखंड में चुनाव दो चरण में संपन्न होगा. पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को और दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होगा. मतगणना 23 नवंबर को होगी.”

 

  • 47 विधानसभा क्षेत्रों और 1 संसदीय क्षेत्र (वायनाड) के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे.
  • उत्तराखंड में 1 विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे.
  • महाराष्ट्र में 1 संसदीय क्षेत्र (नांदेड़) के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे.
  • मतगणना 23 नवंबर को होगी.

 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है, जिनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं. पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है. महाराष्ट्र में 1,00,186 मतदान केंद्र हैं, इस बार भी हम PWD और महिलाओं द्वारा संचालित बूथ बनाएंगे.”

 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने झारखंड के लिए कहा, “झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं. पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है… झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे…”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button