NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: सनातन बोर्ड की मांग को लेकर धरने पर बैठे इन लोगों की यह तस्वीर है AI Generated, पढ़ें 

फैक्ट चेक: सनातन बोर्ड की मांग को लेकर धरने पर बैठे इन लोगों की यह तस्वीर है AI Generated, पढ़ें 

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे एक पोस्ट की तस्वीर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई। तस्वीर में कुछ लोगों की भीड़ को एक तख्ती लेकर धरने पर बैठे हुए देखा जा सकता है। गौर किया जा सकता है तख्ती पर सनातन बोर्ड लिखा हुआ है। इसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा यह लोग सनातन बोर्ड की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।

फेसबुक पर वायरल पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि “आप सब अपनी राय दें ******************** पूरा भारत एक साथ खड़ा है सनातन बोर्ड का भी गठन होना चाहिए”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल तस्वीर असली नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए पड़ताल की। इस दौरान हमने वायरल तस्वीर को गूगल लेंस टूल के माध्यम से गूगल पर खोजा। लेकिन खोज के दौरान हमें उक्त तस्वीर किसी भी सत्यापित वेबसाइट पर नहीं मिली जहां इसकी कोई सटीक जानकारी दी गयी हो। इसलिए हमें वायरल तस्वीर के फर्जी होने की आशंका हुई।

जिसके बाद हमने वायरल तस्वीर को AI Image Detecator के माध्यम से इसकी जांच की। यहाँ जांच करने पर वायरल तस्वीर 97 प्रतिशत आर्टिफीसियल होने की जानकारी दी गयी है।

इसके बाद पुष्टि के लिए हमने isitai.com नामक वेबसाइट पर भी एक बार और चेक किया। यहाँ भी इसे AI जनरेटेड ही बताया गया है।

पड़ताल के दौरान हमें मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल तस्वीर असली नहीं बल्कि AI जनरेटेड हैं। जिसे भ्रामक दावे के साथ भ्रम फ़ैलाने के लिए शेयर किया जा रहा है।

Show More

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button