जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव, तीसरे और अंतिम चरण में 40 सीटों पर मतदान कल

जम्मू: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान दलों को रवाना करने की तैयारी चल रही है. जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया. अंतिम चरण के लिए 40 सीटों पर 415 उम्मीदवार मैदान में हैं. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीसरे और आखिरी चरण के मतदान कल यानि 1 अक्टूबर को होने हैं.
जम्मू पूर्व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के ARO 76 परमदीप सिंह ने कहा, “कल चुनाव हैं, मदतान दलों को सभी पोलिंग स्टेशन के लिए रवाना किया जाएगा. प्रशासन और सुरक्षा बलों की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है… आज दोपहर तक सभी मतदान दलों को उनके बूथ तक पहुंच जाने को कहा गया है.”
बताते चलें कि, जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण 25 सितंबर को हुआ जिसमें कुल 57.31% मतदान दर्ज किया गया. बुधवार को 6 जिलों की 26 सीटों पर मतदान हुए. 26 निर्वाचन क्षेत्रों में 3,500 स्टेशनों पर 13,000 से अधिक मतदान कर्मी तैनात किए गए थे. इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपनी पार्टी के अल्ताफ बुखारी और भाजपा के रविंदर रैना शामिल हैं.
जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान हो रहा है. पहले चरण में 24 सीटों के लिए 18 सितंबर को वोटिंग हुई थी. दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए मतदान हुए. वहीं अंतिम चरण में शेष 40 सीटों के लिए एक अक्टूबर को वोटिंग होगी. चुनावा परिणाम आठ अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे.





