IND vs BAN 2nd Test: चौथे दिन का खेल शुरू, बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन पहुंची

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में खेला जा रहा है. पहले दिन के खेल के बाद से बारिश ने इस कदर मैच में खलल डाला कि दूसरे और तीसरे दिन का खेल हो ही नहीं सका. वहीं आज खिली धूप के चलते चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है. खेल की शुरुआत में ही भारत के गेंदबाजों ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर कमर कसनी शुरू कर दी. बुमराह और सिराज जी जोड़ी ने पहले एक घंटे में ही बांग्लादेश के 2 विकेट झटक लिए.
बता दें कि, बारिश और गीले मैदान के कारण दूसरे और तीसरे दिन का खेल नहीं हो पाया था. टेस्ट के पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का ही खेल हो पाया था, जिसमें बांग्लादेश ने 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए थे. इसके बाद बारिश के कारण खेल संभव नहीं हो पाया था.
हले सेशन की शुरुआत में सिराज ने भारत को पांचवी सफलता दिलाई है. बांग्लादेश को लिट्टन दास (13) के रूप में पांचवा झटका लगा है. फिलहाल क्रीज़ पर मोमिनुल हक और शाकिब अल हसन मौजूद हैं.
बांग्लादेश प्लेइंग 11 – शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद
भारतीय प्लेइंग 11 – यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज






I’ll definitely be coming back for more.
This was very enlightening.
You’ve got a new fan here!
Well explained and easy to follow.
Subscribed instantly after reading this.
Super insightful and fresh perspective.