फैक्ट चेक: गुजरात में नहीं हुई सुप्रीम कोर्ट के बुलडोजर रोक वाले फैसले की अवहेलना, सोमनाथ में अवैध कब्जे पर हुई कार्रवाई, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: गुजरात में नहीं हुई सुप्रीम कोर्ट के बुलडोजर पर रोक के फैसले की अवहेलना,यहाँ जानें सोमनाथ में हुई कार्रवाई का पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बुलडोजर कुछ इमारतों को जम्मींदोज़ करता हुआ नजर आ रहा है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो गुजरात के सोमनाथ का है, जहां करीब 500 साल पुरानी मस्जिद, कब्रस्तान और दरगाह पर सुप्रीम कोर्ट के नियमों को ताक पर रखकर बुलडोजर चलाया गया।
फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया कि ये नफ़रत कब तक चलेगी देख लो… ‘मुसलमानो से नफ़रत का एक और दृश्य ये तस्वीर गुजरात की है मस्जिद, कब्रस्तान, दरगाह पर बुलडोजर चलाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशो की धज्जिया उड़ाई गई सुबह 4 बजे 500 साल पुराने क़ब्रस्तान दरगाह और मस्जिद पे बुल्डोजर चला दिया गया। ‘

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के साथ शेयर किए जा रहे दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले यह जानने का प्रयास किया कि क्या गुजरात के सोमनाथ में प्रशासन ने कोई बुलडोजर कार्रवाई की है?, इसके लिए हमने गूगल पर कुछ संबंधित कीवर्ड्स से गूगल पर खोजना शुरू किया। खोज के दौरान Navbhart times की वेबसाइट पर सितंबर 29, 2024 को छपा एक लेख मिला। जहां यह जानकारी दी गयी है कि सोमनाथ मंदिर के पास सरकारी जमीन पर बने करीब 9 धार्मिक इमारतों पर बुलडोजर कार्रवाई की गयी है।

लेख में जानकारी दी गयी है कि सोमनाथ जिले में शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान नौ अवैध धार्मिक ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं इस अभियान के दौरान करीब 150 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही लेख में जानकारी दी गयी है कि इस अभियान में 52 ट्रैक्टरों, 58 बुलडोजरों, दो हाइड्रा क्रेनों, पांच ट्रक, दो एंबुलेंस और तीन दमकल गाड़ियों को शामिल किया गया।
खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो को लेकर ZEE News के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक रिपोर्ट मिली जिसे सितंबर 29, 2024 को अपलोड किया गया था। यहाँ बताया गया है कि गुजरात के सोमनाथ मंदिर के आस पास की सरकारी जमीन पर बनी हुई अवैध इमारतों को जमींदोज कर दिया गया। वीडियो में बताया गया कि इस दौरान 500 साल पुराने ईदगाह और कबिर्स्तान पर भी कार्रवाई हुई। वीडियो में जानकारी दी गयी है कि यह कार्रवाई सोमनाथ मंदिर के कॉरिडोर के लिए वीडियो में जानकारी दी गयी है कि यह कार्रवाई सोमनाथ मंदिर के आस पास बनने वाले सोमनाथ कॉरिडोर को बनाने के लिए की गयी है।
उपरोक्त प्राप्त जानकारी से हमने जाना कि गुजरात के सोमनाथ जिले में हुई बुलडोज़र कार्रवाई सरकारी जमीनों पर बनी अवैध संपत्ति पर की गयी थी। इसके बाद हमने गूगल पर यह जानने के लिए खोजना शुरू किया कि सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई को लेकर क्या आदेश दिए थे।
इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर हमें Aaj Tak की वेबसाइट पर एक रिपोर्ट मिली, जिसे सितंबर 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। यहाँ बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच में जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन ने मामले में सुनवाई की। बेंच ने स्पष्ट किया कि ये आदेश सिर्फ आरोपियों की निजी संपत्ति पर एक्शन लिए जाने के खिलाफ है। मसलन कोई मामला ऐसा है जो सरकारी जमीन पर कब्जा करने से जुड़ा है और निर्माण अवैध है। सरकारी नोटिस के बाद भी सार्वजनिक जगह खाली नहीं की जा रही है तो सरकार उस पर एक्शन ले सकती है।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो वाले मामले में गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन नहीं किया। दरअसल यह मामला अवैध कब्जे से जुड़ा है, इसलिए इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ किसी प्रकार का कोई उल्लंघन नहीं हुआ।






You’re so awesome! I don’t believe I have read a single thing like that before. So great to find someone with some original thoughts on this topic. Really.. thank you for starting this up. This website is something that is needed on the internet, someone with a little originality!
I’m often to blogging and i really appreciate your content. The article has actually peaks my interest. I’m going to bookmark your web site and maintain checking for brand spanking new information.
oral hgh kaufen
References:
fancypad.techinc.nl