ताज़ा खबरें

बिहार: बारिश से बाढ़ से बेहाल हुए लोग, पानी में बह गयी कई इमारतें, कई इलाकों में जलभराव जैसी बनी स्थिति

बिहार: बारिश से बाढ़ से बेहाल हुए लोग, पानी में बह गयी कई इमारतें, कई इलाकों में जलभराव जैसी बनी स्थिति

 

बिहार इन दिनों भारी बारिश का सामना कर रहा है, ऐसे में राज्य की लगभग सभी नदिया उफान पर हैं। इसके चलते बिहार बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है। वहीं बिहार से सटे नेपाल में भी बीते तीन दिनों से भारी बारिश हो रही। इसके चलते नेपाल ने अपना रिकॉर्ड पानी शनिवार को बिहार की कोसी और गंडक नदी में भेज दिया। ऐसे में बिहार में भयंकर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

नेपाल में भी भारी वर्षा के कारण आज (29 सितंबर 2024) सुबह पांच बजे कोसी बराज, वीरपुर से 6,61,295 क्यूसेक जलस्राव हुआ है, जो 1968 के बाद सर्वाधिक है। तटबंधों की सुरक्षा के लिए जल संसाधन विभाग की टीमें दिन-रात तत्पर हैं। वहीं कोसी बांध का 74.40 स्पर के टूटने की अफवाह से लोगों के बीच हाहाकार मच गया है। अचानक कोसी नदी में जल स्तर बढ़ने से स्पर के ऊपर से पानी का बहाव शुरू होने से लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। जिला प्रशासन और अंचल प्रशासन बचाव कार्य में जुट गई है। जानकारी के अनुसार नवहट्टा अंचल के पूर्वी तटबंध के अंदर कासिमपुर और हाटी पंचायत के झकराहा टोला के समीप स्पर के ऊपर से पानी का बहाव हो रहा है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चक्रवात बनने के कारण बिहार के अधिकांश जिलों में फिलहाल बारिश की संभावना बनी हुई है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश लगातार जारी है। रविवार को भी कई जिलों में भारी वर्षा के आसार जताए गए हैं खासकर पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनंगज में भारी वर्षा के आसार हैं। इन जिलों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने औरेंज अलर्ट जारी किया है।

ऐसे में इन इलाके के लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। राज्य के कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी अच्छी वर्षा हो सकती है। बिहार में बाढ़ से दो दर्जन से अधिक गांव के लोग प्रभावित हुए हैं। भागलपुर और मुंगेर का एक बड़ा इलाका बाढ़ से तबाह हो रहा है। ऐसे में गंगा की तेज बहाव के कारण कई घर और मकान नदी में समा जा रहे हैं। बाढ़ के दौरान इन इलाकों में गंगा की तेज धार के कारण काफी कटाव होता है. इस कारण कई गांव नदी में समा जाते हैं। इन दिनों भी कटाव जारी है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button