ताज़ा खबरेंभारत

उज्जैन महाकाल मंदिर में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार को हुई भारी बारिश दो लोगों के लिए मौत का कारण बन गई. दरअसल शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश के चलते मकालेश्वर मंदिर के सामने बने गणेश मंदिर के पास एक पुरानी दिवार ढहने से दो लोगों की मौत हो गई वहीं चार अन्य लोगो घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

हादसे के बाद उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनमें से दो की मौत हो गई.

 

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन बारिश होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन करने में दिक्कत आ रही है. अब भी मलबे में कई श्रदालुओं के दबे होने की सूचना है.

 

बता दें कि यह घटना तब हुई जब महाराजवाड़ा स्कूल की एक हिस्से की दीवार जो कि महाकाल लोक कॉरिडोर के गेट नंबर 4 के पास स्थित है ढह गई. जिला मुख्य चिकित्स एवं स्वास्थ्य अधिकारी ए के पटेल ने बताया कि मृतकों की पहचान फरहीन और अजय योगी के रूप में हुई है.

Show More

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button