केंद्रीय एजेंसियों द्वारा आतंकी खतरे की चेतावनी के बाद हाई अलर्ट पर मुंबई

मुंबई एक बार फिर आतंकी हमले की चेतावनी के बाद से सदमे में है. केंद्रीय एजेंसियों से संभावित आतंकी खतरे की खुफिया जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है. पूरे शहर में धार्मिक स्थलों और व्यस्त सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक एहतियात के तौर पर अधिकारियों को इन इलाकों में मॉकड्रिल करने का निर्देश दिया गया है.
एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने क्रॉफर्ड मार्केट इलाके में मॉक ड्रिल किया था. यह वह इलाका है जहां भारी भीड़ होती है. यहां दो प्रमुख धार्मिक स्थल भी है. पुलिस ने सिक्योरिटी ड्रिल के संदर्भ में आधिकारिक तौर पर कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर यह एक एक्सरसाइज़ थी.
बता दें कि त्योहारी सीजन शुरू होने को है. नवरात्रि आने वाले हैं. जगह-जगह दुर्गा पूजा की धूम रहेगी. इसके बाद करवाचौथ और फिर दीवाली आ जाएगी. ऐसे में बाजारों में भी काफी भीड़भाड़ रहेगी. साल के अंत में विधानसभा चुनाव भी होने हैं. आतंकियों को ऐसे ही मौकों की तलाश रहती है, जब त्योहारी सीजन में सब व्यस्त होते हैं. इसीलिए पुलिस पहले ही अलर्ट मोड पर आ गई है.






Every sentence here adds value.
Very practical and actionable tips.
You’ve made a complex topic simple.
Impressive clarity and structure.
Thanks for simplifying a difficult subject.
I learned something new today.