ताज़ा खबरें

न्यूयॉर्क में टेक कंपनियों के CEOs से मिले पीएम मोदी, टेक्नोलॉजी, नवाचार समेत अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

न्यूयॉर्क में टेक कंपनियों के CEOs से मिले पीएम मोदी, टेक्नोलॉजी, नवाचार समेत अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित गोलमेज सम्मेलन में अमेरिका के शीर्ष टेक कंपनियों के CEO के साथ बातचीत की। इस राउंड टेबल मीटिंग में सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर बायोटेक्नोलॉजी जगत के कई प्रमुख लोग शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भारत की विकास संभावनाओं पर जोर दिया और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने की पहलों पर चर्चा की।

 

 

सीईओ राउंडटेबल में बैठक में एडोब के प्रेसिडेंट और सीईओ शांतनु नारायण, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्णा, एएमडी की चेयर और सीईओ लिसा सु और मॉडर्ना के चेयरमैन नौबार अफेयान ने हिस्सा लिया।

इस बैठक में अमेरिका के टॉप तकनीक फर्म गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और एडोब के सीईओ शांतनु नारायण ने भी हिस्सा लिया। इस बैठक पर बात करते हुए विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, “तकनीकी और व्यापार को मजबूत करने के लिए आज पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित बैठक में अमेरिका के शीर्ष तकनीकी सीईओ के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री ने भारत की विकास पर भी जोर दिया और विभिन्न क्षेत्रों में तकनीक और नवीनीकरण पर चर्चा की।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “न्यूयॉर्क में प्रौद्योगिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ एक उपयोगी राउंड टेबल बैठक हुई, जिसमें प्रौद्योगिकी, नवाचार और अन्य पहलुओं पर चर्चा हुई। इस क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति पर भी प्रकाश डाला गया। भारत के प्रति अपार आशावाद देखकर मुझे खुशी हुई।” 

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button