अमेरिका में फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मिले पीएम मोदी, गाजा पर जताई चिंता

अमेरिका में फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मिले पीएम मोदी, गाजा पर जताई चिंता
अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने रविवार को न्यूयॉर्क में भविष्य के शिखर सम्मेलन के अवसर पर फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गाजा में मानवीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने फिलिस्तीनी लोगों के प्रति भारत के निरंतर समर्थन की बात कही। बता दें कि दोनों नेताओं की यह मुलाकात न्यूयॉर्क स्थित लोटे न्यूयॉर्क पैलेस होटल में हुई।
#WATCH अमेरिका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने के न्यूयॉर्क के लोट्टे न्यूयॉर्क पैलेस होटल में फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
(सोर्स: ANI/DD न्यूज) pic.twitter.com/zYqLBqHWYt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 22, 2024
इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने गाजा में मानवीय संकट और क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की और फिलिस्तीन के लोगों को निरंतर मानवीय सहायता सहित भारत के अटूट समर्थन की पुष्टि की। प्रधानमंत्री ने इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की समय-परीक्षित सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया और युद्ध विराम, बंधकों की रिहाई और बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल दो राष्ट्र समाधान ही क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता प्रदान कर सकता है। यह याद करते हुए कि भारत फिलिस्तीन को मान्यता देने वाले पहले देशों में से एक था, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन की सदस्यता के लिए भारत के निरंतर समर्थन को व्यक्त किया





