ताज़ा खबरेंमनोरंजन

रणवीर-दीपिका से मिलने अस्पताल पहुंचे मुकेश अंबानी, बेटी को दिया आशीर्वाद

रणवीर-दीपिका से मिलने अस्पताल पहुंचे मुकेश अंबानी, बेटी को दिया आशीर्वाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने रविवार यानी 8 सितंबर को एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है। दोनों ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। दोनों के फैंस काफी उत्साहित हैं। इंडस्ट्री के लोग भी उनकी खुशी में शामिल हो रहे हैं। अब इस मौके पर बधाई देने के लिए मुकेश अंबानी भी अस्पताल पहुंचे।

उद्योगपति मुकेश अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां वह एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के बाहर अपनी कार में देखा गया। वीडियो सामने आने के बाद से ही कहा जा रहा है कि मुकेश अंबानी ने दोनों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना है।

दीपिका और रणवीर एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने रविवार यानी 8 सितंबर को एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आते ही स्टार्स के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, अर्जुन कपूर, परिणीति तमाम सितारों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और नन्ही परी को प्यार व आशीर्वाद दिया।

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वो फिल्म कल्कि 2898 में नजर आईं हैं। इससे पहले उन्हें फाइटर और पठान में देखा गया था। अब दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म सिंघम अगेन में लेडी कॉप स्वैग में दिखेंगी। ये फिल्म 1 नवंबर, 2024 में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button