दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश, कई इलाके हुए जलमग्न, सड़कों पर लगा जाम
दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश, कई इलाके हुए जलमग्न, सड़कों पर लगा जाम
देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भारी बारिश हुई जिसके चलते कई इलाके जलमग्न हो गए। राजधानी में हुई भारी बारिश के चलते जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या हुई। ऐसे में सुबह दफ्तर और स्कूल जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या हुई। वीडियो धौला कुआं से है। pic.twitter.com/Y7uNpWeQgQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2024
दिल्ली में महरौली-बदरपुर रोड, धौला कुआं के पास शंकर विहार सहित कई इलाकों में जलभराव से की समस्या से यातायात प्रभावित हुआ है।
राष्ट्रीय राजधानी में लगातार भारी बारिश के बाद धौला कुआं में कई जगहों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम देखा जा रहा है। इससे पहले बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश के साथ आंधी और बिजली चमकी थी।
मौसम विभाग के अनुसार आज बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।





