पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता की कार पर हुआ जानलेवा हमला, गोलीबारी की घटना में दो हुए घायल

पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता की कार पर हुआ जानलेवा हमला, गोलीबारी की घटना में दो हुए घायल
पश्चिम बंगाल में भाजपा के बंगाल बंद आंदोलन के बीच भाजपा नेता पर जानलेवा हमले की खबर सामने आयी है। यहाँ भाटपारा जिले में स्थानीय भाजपा नेता प्रियांशु पांडे की कार पर कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया। कार पर र सरेआम ताबड़तोड़ गोलीबारी की गयी। हमलावरों ने करीब 6 गोलियां फायर की हैं जिससे प्रियांशु पांडे और उनके ड्राइवर रवि सिंह समेत कुल दो लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा में आज सुबह भाजपा नेता प्रियांगु पांडे की कार पर हुए हमले और गोलीबारी की घटना में दो लोग घायल हो गए। pic.twitter.com/o5k5ztB87g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2024
दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। भाजपा नेताओं ने हमलावरों को ममता बनर्जी की पार्टी TMC का कार्यकर्ता बताया है. हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस घटना को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। उधर, इस घटना के बाद भाटपारा और उसके आसपास के जिलों में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है।
घायल प्रियांगु पांडे ने मीडिया से बातचीत में कि कहा, “आज मैं अपने नेता अर्जुन सिंह के आवास पर जा रहा था। हम कुछ दूर आगे बढ़े और भाटपाड़ा नगर पालिका की एक जेटिंग मशीन ने सड़क को ब्लॉक कर दिया। जैसे ही हमारी गाड़ी रुकी, करीब 50-60 लोगों ने गाड़ी को निशाना बना लिया। मेरी गाड़ी पर 7 से 8 बम फेंके गए और फिर 6-7 राउंड फायरिंग की गई। ये टीएमसी और पुलिस की साजिश है। उन्होंने मेरी हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने उनका सहयोग किया और जानकारी दी। मेरी सुरक्षा हटा ली गई और फिर यह घटना घटी.”





