कोलकाता डॉक्टर केस को लेकर यूएस में भी विरोध प्रदर्शन, उत्तरी वर्जीनिया में भारतीय समुदाय ने मांगा इंसाफ

कोलकाता डॉक्टर केस को लेकर यूएस में भी विरोध प्रदर्शन, उत्तरी वर्जीनिया में भारतीय समुदाय ने मांगा इंसाफ
वाशिंगटन, डी.सी.: कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हुई हत्या के मामले में भारत के बाद विदेशों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पीड़ित डॉक्टर के परिवार को न्याय की दिलवाने की मांग को लेकर उत्तरी वर्जीनिया में भी भारतीय समुदाय के सदस्यों ने प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की।
दो सप्ताह पहले घटित इस जघन्य अपराध ने पूरे भारत को झकझोर कर रख दिया है तथा विश्व भर में फैले भारतीय प्रवासी समुदायों को भी गहराई से प्रभावित किया है।
उत्तरी वर्जीनिया में भारतीय समुदाय के चिंतित सदस्यों का एक समूह पीड़िता और उसके परिवार के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए एक साथ आया। 25 अगस्त को, उन्होंने पीड़िता के परिवार और दोस्तों के समर्थन में एक मोमबत्ती मार्च निकाला। देबांगना सरकेर द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण रैली में प्रतिभागियों ने अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के संदेश वाले तख्तियां पकड़ रखी थीं।

देबांगना सरकेर ने कहा कि “हमारा संदेश स्पष्ट है: अब बहुत हो गया। हम ऐसी दुनिया को स्वीकार करने से इनकार करते हैं जहाँ महिलाएँ सुरक्षित नहीं हैं, जहाँ उनकी ज़िंदगी और गरिमा को इतनी क्रूरता से और बिना किसी दंड के छीना जा सकता है,”
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि भारत सरकार यह सुनिश्चित करे कि जांच में कोई राजनीतिक लीपापोती या सबूतों से छेड़छाड़ न हो। उन्होंने सभी जगहों पर महिलाओं के लिए सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया, चाहे वह कार्यस्थल हो, घर हो या सार्वजनिक क्षेत्र।
प्रदर्शनकारियों ने एक याचिका पर हस्ताक्षर करने और उसे भारत में प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजने की योजना की भी घोषणा की।





