NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: उत्तर प्रदेश में रोहिंग्या मुस्लिमों द्वारा नहीं की गयी पुलिस से अभद्रता, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ असम यह वीडियो

फैक्ट चेक: उत्तर प्रदेश में रोहिंग्या मुस्लिमों द्वारा नहीं की गयी पुलिस से अभद्रता, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ असम का यह वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जहां कुछ लोगों को पुलिस से अभद्रता व हाथापाई करते हुए देखा जा सकता है।  इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पुलिस से हाथापाई करते हुए लोग उत्तर प्रदेश के मथुरा में अवैध रूप से रहने वाले रोहिंग्या मुस्लिम हैं।
फेसबुक पर वायरल वीडियो को अंग्रेजी भाषा के कैप्शन के साथ शेयर कर लिखा गया है कि ” यूपी के मथुरा कुछ दिनों से आकर अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या, बांग्लादेशी मुसलमानों की ID चेक करने पहुंची पुलिस टीम के साथ हो रही दादागिरी दिखाते हुए अवैध घुसपैठिए। काफिरों यानी सिख , जैन , बौद्ध और हिंदू को ये कैसे मारेंगे ये सोच लीजिए l ये बांग्लादेश से सिर्फ, गजवा ए हिंद करने आएं हैं। गजवा ए हिंद यानी हिंदुस्तान में हिन्दुओं की हत्या कर मुसलमानों का राज्य क़ायम करना l इनकी मंशा वा हिम्मत को समझो । योगी की पुलिस को ये पेल रहे हैं। हिजड़े (अहिंसक) हिंदुओं को क्या छोड़ेंगेI सभी हिंदुओं को ही एक दिन भागना होगा। पर भाग कर जाओगे कहाँ।

 

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के मथुरा का नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। इस सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें सबसे पहले वायरल वीडियो The Pulse NE नामक यूट्यूब पर मिला। जिसे जून 29, 2024 को अपलोड किया गया था।

प्राप्त यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो को अपलोड करते हुए जानकारी दी गयी थी कि असम के एक मंत्री ने इस वीडियो की घटना को लेकर चिंता जाहिर की थी। यूट्यूब वीडियो में असम के उस मंत्री को भी मीडिया से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।

इसलिए वायरल वीडियो की सटीक जानकारी के लिए हमने गूगल पर अब और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो INDIA TODAY NE नामक वेबसाइट पर जून 28, 2024 को प्रकाशित एक लेख में वायरल वीडियो मिला।

उपरोक्त प्राप्त लेख के मुताबिक वायरल वीडियो असम के धिंग में हुई घटना का है। जहां कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया था। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर असम के मंत्री Pijush Hazarika ने शेयर कर इस घटना की कड़ी निंदा की थी।

पड़ताल के दौरान हमें मंत्री Pijush Hazarika वो ट्वीट भी मिला जहां उन्होंने वायरल वीडियो अपलोड कर कड़ी निंदा जताई थी। बता दें कि Pijush ने उक्त वीडियो को जून 28, 2024 को अपलोड किया था।

पड़ताल के दौरान हमें Mathura Police का ट्वीट भी मिला, जहां पुलिस ने वायरल वीडियो को उत्तर प्रदेश के मथुरा का बताने वाले पोस्ट को गलत और फेक न्यूज़ बताया है। पुलिस ने जानकारी दी कि वायरल वीडियो मथुरा से संबंधित नहीं है।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के मथुरा का नहीं बल्कि असम का धिंग का है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button