राजनीति
बस्ती में सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

बस्ती (यूपी): देश में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार जारी है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दौरे कर रहे है. इसी क्रम में पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के बस्ती पहुंचे. जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. सार्वजनिक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “सपा और कांग्रेस को मिलने वाला एक भी वोट किसी काम का है क्या? निरर्थक है कि नहीं. आपका वोट बेकार हो जाए ये यहां का कोई मतदाता नहीं चाहेगा. आपका वोट उसको पड़ना चाहिए जिसको आप सरकार बनाने के लिए देना चाहते हैं और जिसकी सरकार बनने की गारंटी है.”
पढ़ें पीएम ने अपने संबोधन में और कहा कहा
- “इस देश में बहुत लोग हैं- जिन्हें अपने बेटे का जन्मदिन याद नहीं है, अपनी शादी की तारीख याद नहीं है, लेकिन इस देश के बच्चे-बच्चे को पता है 22 जनवरी, 2024 मैं 22 जनवरी बोलता हूं और देश बोल पड़ता है- जय श्री राम
- ” भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. आज भारत का कद बढ़ा है, सम्मान बढ़ा है. भारत अब वैश्विक मंचों पर बोलता है, तो दुनिया सुनती है. भारत फैसले लेता है, तो दुनिया साथ चलती है.”
- “पाकिस्तान तो पस्त पड़ गया है, लेकिन उसके हमदर्द सपा-कांग्रेस वाले अब भारत को डराने में जुटे हैं. ये लोग कहते हैं, पाकिस्तान से डरो, उसके पास एटम बम है. क्यों डरे भारत? आज भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं है, आज भारत में मोदी की मजबूत सरकार है.”
- “सपा के बड़े नेता कहते हैं, राम मंदिर तो बेकार है. सपा खुलेआम कहती है, राम मंदिर जाने वाले पाखंडी हैं. इंडी गठबंधन के एक और नेता ने कहा, राम मंदिर अपवित्र है. ये लोग सनातन धर्म के विनाश की बात करते हैं और इन सबकी आका कांग्रेस पार्टी है.”
- “4 जून को यूपी जनता इनको नींद से जगाने वाली है तब ये ठीकरा EVM पर फोड़ेंगे.इंडी गठबंधन की परिवारवादी पार्टियों ने तुष्टिकरण की सारी हदें पार कर दी हैं. हमारा देश 500 वर्षों से राम मंदिर की प्रतीक्षा कर रहा था, लेकिन ये इंडी वालों को राम मंदिर और राम से परेशानी है.”
- ” कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं. ये राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं. ये रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं.”




