IPL 2024खेल

PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत आज, जानें संभावित प्लेइंग 11

PBKS vs RCB: आईपीएल (IPL 2024) के 17वें सीजन का 58 वां मुकाबला आज यानि 9 मई गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. दोनों ही टीमें शाम 7:30 बजे मैदान में एक दूसरे के सामने भिड़ेंगी. बता दें कि दोनों ही टीमों का यह सीजन कुछ ख़ास नहीं रहा है.

 

पंजाब किंग्स की कप्तानी शिखर धवन जबकि बेंगलुरु की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस करेंगे. पंजाब किंग्स 9 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करने को तैयार है. बात करें अंक तालिका की तो 11 में से चार मैच जीतकर पंजाब अंक तालिका में आठवें स्थान पर है. उन्होंने अपने पिछले पांच मैचों में से दो में जीत दर्ज की है. आरसीबी 11 मैचों में से चार जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है. बेंगलुरु पिछले पांच मैचों में लगातार तीन जीत के साथ बेहतर फॉर्म में है.

 

आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 32 बार मैच खेले गए हैं. इन मुकाबलों में पंजाब की टीम ने 17 जबकि बेंगलुरु की टीम ने 15 मैचों में जीत हासिल की है. आज इन दोनों ही टीमों के बीच होने वाले मैच में भी सभी की नजरें फॉर्म में चल रहे विराट कोहली पर होंगी.

 

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जितेश शर्मा, आशुतोष शर्मा,  ऋषि धवन, अथर्व तायडे, सिकंदर रजा,  प्रभसिमरन सिंह, नाथन एलिस,  मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन,  हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह,  राहुल चाहर,  हरप्रीत बराड़, सैम करन, हरप्रीत भाटिया,  शिवम सिंह,  तनय त्यागराजन, क्रिस वोक्स, विदवथ कावेरप्पा,  राइली रूसो, शशांक सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह,    प्रिंस चौधरी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान),  विल जैक्स, विराट कोहली, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन,  महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक,  कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button