खेल

SRH vs LSG: लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का किया फ़ैसला

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 में आज 57वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हैदराबाद में खेला जा रहा है जहां लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है.

 

यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के होमग्राउंड यानी हैदराबाद में होना है. यह मैच मैदान में आमने-सामने उतरने वाली 2 टीमों एसआरएच और एलएसजी की किस्मत तो तय करेगा. सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

 

यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस मैच से ही दोनों में से किसी एक के प्लेऑफ में जाने का रास्ता साफ हो सकता है. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना जरूरी है. दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर महत्वपूर्ण 2 अंक जुटाने की कोशिश करेंगी और प्वॉइंट्स टेबल पर अपनी स्थिति मजबूत करेंगी.

 

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन.

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, एश्टन टर्नर, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसीन खान, यश ठाकुर.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button