IPL 2024खेलताज़ा खबरें

आईपीएल के तीसरे सुपर संडे में खेले जाएंगे दो मुकाबले, पहला मैच DC और MI के बीच, तो दूसरा LSG बनाम GT

आईपीएल के तीसरे सुपर संडे में खेले जाएंगे दो मुकाबले, पहला मैच DC और MI के बीच, तो दूसरा LSG बनाम GT

 

आईपीएल 2024 के 17वें सीजन के तीसरे सुपर संडे में आज दो मैच खेले जाएंगे।  दिन का पहला और इस सीजन का 20वां मैच दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं दिन का दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच शाम 7:30 बजे से इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

DC और MI 

आईपीएल 2024 के मैच नंबर 20 में मुंबई इंडियंस वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। गौरतलब है कि हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में एमआई ने इस सीजन में एक भी मैच नहीं जीता है, लेकिन सूर्यकुमार यादव की वापसी से उनका आत्मविश्वास जरूर बढ़ेगा। दूसरी ओर, डीसी ने भी संघर्ष किया है और केवल एक मैच जीता है। केकेआर के खिलाफ उन्हें 106 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, जैक फ्रेजर मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान), ट्रीस्टन स्टब्स, अक्सर पटेल, सुमित कुमार, एनरिक नोर्किया, रसिख डार सलाम, ईशांत शर्मा, खलील अहमद

इम्पैक्ट प्लेयर – अभिषेक पोरेल/कुमार कुशाग्र

मुंबई इंडियंस : हार्दिक पांड्या (कप्तान) रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टीम डेविड, पीयूष चावला, जेराल्ड कोट्जे, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, जसप्रीत बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर  नमन धीर/नेहाल वढेरा/डेवाल्ड ब्रेविस

 

LSG और GT  

बात अगर दिन के दूसरे मुकाबले में भिड़ने वाली टीमों की करें तो लखनऊ सुपर जाइंट्स ने अपने सीज़न की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स से हार के साथ की। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर जीत के साथ उनका फॉर्म बदल गया है। मयंक यादव के उभरने से टीम को अतिरिक्त बढ़त मिली है और वह अचानक देखने लायक सबसे रोमांचक टीम बन गई है।

वहीं गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अब तक चार मैच खेले हैं जिनमें उसे दो जीत मिली तो दो में हार का सामना करना पड़ा है। आखिरी मैच में वह पंजाब किंग्स से हार गए, जो यकीनन आईपीएल 2024 का अब तक का सबसे अच्छा मैच था।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ  – के एल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, स्टोयनिस, आयूष बदोनि/दिपक हूडा, कृनाल पांड्या, नवीन ऊल हक, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, यश ठाकुर/मोहसिन

इम्पैक्ट प्लेयर – अमित मिश्रा

गुजरात शुबमन गिल (कप्तान), साहा, केन विलियमसन, साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहित शर्मा, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन

इम्पैक्ट प्लेयर – अभिनव मनोहर/शाहरुख खान

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button