ताज़ा खबरें

AAP नेता संजय सिंह का बड़ा दावा, कहा कि ‘BJP ने किया शराब घोटाला’

AAP नेता संजय सिंह का बड़ा दावा, कहा कि ‘BJP ने किया शराब घोटाला’

 

आम आदमी पार्टी नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर एक बड़ा आरोप लगया है। उन्होंने दावा किया कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी ने यह शराब घोटाला किया है। संजय सिंह ने कहा कि इस घोटाले में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हैं।

AAP नेता संजय सिंह ने कहा, “ये शराब घोटाला दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने किया है…मगुंटा रेड्डी ने कुल 3 बयान दिए, उसके बेटे ने 7 बयान दिए…पहले और दूसरे बयान में उन्होंने बताया कि मैं दिल्ली CM केजरीवाल से चैरिटेबल ट्रस्ट के मामले में मिला था। उसके बाद उसके बेटे को गिरफ़्तार किया गया। तब वह(मंगुटा रेड्डी) अपना बयान बदल देता है…मंगुटा रेड्डी के 2 बयान और उसके बेटे के 6 बयान गायब कर दिए जाते हैं, जो बयान अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नहीं थे। ED ने कहा हमें उस बयान पर भरोसा नहीं है…”

सांसद संजय सिंह ने  दावा किया है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी साजिश के तहत हुई है। संजय सिंह ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दाव किया है कि दिल्ली शराब घोटाले में जिन लोगों को आरोपियों के रूप में पकड़ा गया था, उन्होंने जब तक केजरीवाल का नाम नहीं लिया, ईडी ने उनके बयान को भरोसे लायक नहीं माना लेकिन जैसे ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल का नाम ले लिया उस बयान को मान लिया गया।

उन लोगों के बयानों के आधार पर केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। केजरीवाल ने सरकार बन चुके आरोपियों का नाम अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिया। पहला नाम संजय सिंह ने मगुंता रेड्डी का लिया और दूसरा नाम शरत रेड्डी का लिया।

गौरतलब है कि आप सांसद हाल ही कोर्ट के आदेश के जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा हुए हैं। उन्होंने से जेल से आने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और कहा कि उन्होंने भाजपा नीत केंद्र सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की। फिर उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, जिस तरह से दिल्ली और झारखंड के मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा गया, वह देश में ‘तानाशाही’ की शुरुआत है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button