ताज़ा खबरें

सीएम केजरीवाल ने AAP विधायकों को दिया यह निर्देश, पत्नी सुनीता ने वीडियो जारी कर पढ़ा दिल्ली के मुख्यमंत्री का सन्देश

सीएम केजरीवाल ने AAP विधायकों को दिया यह निर्देश, पत्नी सुनीता ने वीडियो जारी कर पढ़ा दिल्ली के मुख्यमंत्री का सन्देश

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने विधायकों के लिए संदेश जारी किया है। यह संदेश उनकी सुनीता केजरीवाल ने एक वीडियो में पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि “… आपके केजरीवाल ने सभी विधायकों के लिए जेल से संदेश भेजा है। मैं जेल में हूं, इस वजह से किसी भी दिल्लीवासी को किसी तरह की तक़लीफ नहीं होनी चाहिए। हर विधायक इलाके का रोज दौरा करे और लोगों से उनकी समस्याएं पूछे और उसे दूर करे… दिल्ली के दो करोड़ लोग मेरा परिवार हैं…”

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ़्तारी के बाद से उनकी पत्नी सुनीता कई बार मीडिया के सामने आ चुकीं हैं। इससे पहले भी वह कई बार तिहाड़ जेल से भेजे गए सीएम केजरीवाल के संदेशों को मीडिया के सामने रख चुकी हैं। धीरे-धीरे सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता की राजनीति सहभागिता बढ़ रही है।

बता दें कि शराब नीति घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग में एक अप्रैल को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिमांड खत्म होने पर ईडी ने उन्हें राउव एवेन्यू कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की। इस पर अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे दिया। इसके बाद सोमवार शाम को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button