ताज़ा खबरेंराजनीति

पीएम मोदी ने राजस्थान में जनसभा को किया संबोधित, बोले- ‘BJP मतलब विकास & समाधान, कांग्रेस मतलब देश की हर बीमारी की जड़’

पीएम मोदी ने राजस्थान में जनसभा को किया संबोधित, बोले- ‘BJP मतलब विकास & समाधान, कांग्रेस मतलब देश की हर बीमारी की जड़’

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के कोटपूतली में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश में भाजपा का मतलब है विकास और समाधान लेकिन कांग्रेस का मतलब है देश की हर बीमारी की जड़। आप कोई भी समस्या देखेंगे तो उसकी जड़ में कांग्रेस पार्टी ही नजर आएगी। आजादी के 7 दशकों तक देश में कांग्रेस की वजह से गरीबी रही, भारत को नई टेक्नोलॉजी, रक्षा सामान के लिए दूसरे देशों की ओर देखना पड़ता था… आज भाजपा सरकार के समय भारत की पहचान भारत के हथियार का निर्यात करने वाले देश के रूप में बन रही है…”

राजस्थान के कोटपूतली में पीएम मोदी के जनसभा को संबोधित करने से पहले राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभा का संचालन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “…मोदी जी ने जो गारंटी दी हैं, हम उन पर पूरा काम कर रहे हैं…राजस्थान 25 की 25 सीट जीतकर 25 कमल के फूल प्रधानमंत्री मोदी को देंगे…”

इसके बाद पीएम मोदी ने मंच का मोर्चा संभालते हुए सभा के संबोधन में कहा कि “2019 में मेरी राजस्थान की पहली चुनावी सभा भी दूंदाड़ से ही शुरू हुई थी, अब 2024 में भी इसी क्षेत्र से चुनावी सभी की शुरुआत हो रही है…”

पीएम मोदी बोले कि “2024 के इस चुनाव में देश की सियासत फिर दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। आज एक तरफ राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेकर चलने वाली भाजपा है तो दूसरी तरफ देश को लूटने के मौके तलाशने वाली कांग्रेस पार्टी है। आज एक ओर देश को परिवार मानने वाली भाजपा है तो दूसरी ओर अपने परिवार को देश से बड़ा मानने वाली कांग्रेस है। आज एक ओर दुनिया में देश का गौरव बढ़ाने वाली भाजपा है तो दूसरी ओर विदेश में जाकर देश को गाली देने वाली कांग्रेस है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “वे कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ, मोदी कहता है भ्रष्टाचार हटाओ… यह पहला ऐसा चुनाव है जिसमें कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता खुद के चुनाव जीतने की बात नहीं कर रहे लेकिन देश को धमकी दे रहे हैं कि अगर भाजपा जीती तो देश में आग लग जाएगी…”

पीएम मोदी ने जनसभा में मौजूद जानत का संबोधन करते हुए कहा कि , “…आपका सपना मोदी का संकल्प है। पिछली सरकारों ने जिसे पूछा तक नहीं, मोदी ने उसे पूजा है। कांग्रेस ने देश के करोड़ो किसानों को कभी नहीं पूछा, मोदी ने राजस्थान के 85 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत करीब 20 हजार करोड़ रुपये भेजे हैं।”

पीएम मोदी ने कहा, “आज देश में भाजपा का मतलब है विकास और समाधान लेकिन कांग्रेस का मतलब है देश की हर बीमारी की जड़। आप कोई भी समस्या देखेंगे तो उसकी जड़ में कांग्रेस पार्टी ही नजर आएगी। आजादी के 7 दशकों तक देश में कांग्रेस की वजह से गरीबी रही, भारत को नई टेक्नोलॉजी, रक्षा सामान के लिए दूसरे देशों की ओर देखना पड़ता था… आज भाजपा सरकार के समय भारत की पहचान भारत के हथियार का निर्यात करने वाले देश के रूप में बन रही है…”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…10 साल में जो हुआ वह सिर्फ ट्रेलर है, अभी बहुत कुछ करना है। हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है, हमें राजस्थान को बहुत आगे लेकर जाना है। भाजपा का तीसरा कार्यकाल ऐतिहासिक और निर्णायक फैसलों का कार्यकाल होने वाला है।”

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button