ताज़ा खबरें

पीएम मोदी मुंबई का करेंगे दौरा, RBI के 90 साल पूरे होने पर आयोजित कार्य्रकम में होंगे शामिल

पीएम मोदी मुंबई का करेंगे दौरा, RBI के 90 साल पूरे होने पर आयोजित कार्य्रकम में होंगे शामिल

 

भारतीय रिज़र्व बैंक के 90 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज यानी सोमवार को मुंबई में एक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत मंत्री निर्मला सीतारमण और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास शिरकत करेंगे। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना एक अप्रैल 1935 को भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 के तहत की गई थी और 1 जनवरी 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया था।

दरअसल यह केन्द्रीय बैंकिंग प्रणाली है। नयी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में इसके क्षेत्रीय कार्यालय हैं। इस मौके पर मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

आरबीआई रुपये के विनिमय मूल्य की स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत की सदस्यता के संबंध में सरकार के एजेंट के रूप में कार्य करता है। रिजर्व बैंक विभिन्न प्रकार के विकासात्मक और प्रचारात्मक कार्य भी करता है। इनके अलावा, रिजर्व बैंक केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, वाणिज्यिक बैंकों, राज्य सहकारी बैंकों के लिए बैंकर के रूप में कार्य करता है। साथ ही यह भारत सरकार के ऋण कार्यक्रमों को भी संभालता है।

गौरतलब है कि पिछले दो महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह महाराष्ट्र का चौथा दौरा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल सेतु के उद्घाटन समारोह के लिए मुंबई आए थे। इस अवसर पर उन्होंने 50 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इससे पहले मोदी नासिक में राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने सोलापुर का भी दौरा किया।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button