IPL 2024खेलताज़ा खबरें

IPL 2024 KKR Vs SRH: कोलकाता ने जीत से खोला खाता, हैदराबाद को 4 रनों से दी पटखनी

IPL 2024 KKR Vs SRH: कोलकाता ने जीत से खोला खाता, हैदराबाद को 4 रनों से दी पटखनी

 

आईपीएल 2024 के तीसरे मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को चार रनों से हरा दिया। कोलकाता नाईट राइडर्स ने इसी जीत के साथ IPL के 17वें सीजन में अपनी जीत की शुरुआत कर ली है। यह मुकाबला पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ईडन गार्डेन्स मैदान में हुआ। इस मैच में KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH को 208 रनों का लक्ष्य दिया। SRH टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट गंवाएं और सिर्फ 204 ही बनाने में सफल हो पाई।

सनराइजर्स हैदराबाद को 20वें ओवर में 13 रन की जरूरत थी और हर्षित राणा ने सिर्फ 8 रन लुटाए। हर्षित ने इस दौरान शाहबाज अहमद और क्लासेन को अपना शिकार बनाया। आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर हर्षित राणा ने केकेआर को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। केकेआर द्वारा दिए गए 209 रन का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 204 रन ही बना सकी।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

कोलकाता नाइट राइडर्स 

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडेय, टी नटराजन

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button