ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर

 

उत्तर प्रदेश की कांग्रेस यूनिट को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। यहाँ कानपूर से कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व विधायक अजय कपूर ने अब कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का हाथ थाम लिया है। पूर्व विधायक अजय कपूर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और बिहार के सह प्रभारी रहे हैं। अजय कपूर राहुल गांधी के करीबी माने जाते थे। अजय कपूर यूपी में कांग्रेस के बड़ा चेहरा थे।

 

 

अजय कपूर के भाजपा में शामिल होने से कानपूर की सियासत में कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ है। बता दें कि कानपूर से इस बार अजय कपूर कांग्रेस और सपा गठबंधन के प्रबल दावेदार थे। अजय कपूर 2002 में पहली बार विधायक बने थे। इसके साथ ही उन्होंने लगातार तीन चुनावों में जीत दर्ज की थी। वह 2002 से 2017 तक विधायक रहे हैं। अजय कपूर कानपुर की गोविंद नगर और किदवई नगर सीट से विधायक रह चुके हैं। बता दें कि अजय कपूर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के रिश्तेदार हैं। इसके साथ ही वह एक बड़े उद्योगपति भी हैं।

अजय कपूर के जाने से कांग्रेस में एक नई बात यह होगी कि अब कांग्रेस पार्टी में नए नेताओं को आगे आने का मौका मिलेगा। इधर अजय कपूर के भाजपा में आ जाने से स्थानीय इकाई में भी खींचतान मचेगी।  बता दें कि अजय कपूर के भाजपा में शामिल होने से शहर का पंजाबी वोट बैंक तो बीजेपी को मिलेगा ही इसके अलावा भी अजय कपूर का शहर के दक्षिण क्षेत्र में अच्छा वोट बैंक है। उसका भी भाजपा को फायदा होगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button