खेलताज़ा खबरें

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली, BCCI ने जारी किया बयान

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर हैं वहीं बाकी बचे हुए मुकाबलों के लिए भारतीय टीम घोषित हो गई है. पारिवारिक कारणों से शुरुआती दो टेस्ट में नहीं खेल पाए दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए हैं.

 

बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा है कि विराट कोहली निजी कारणों की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन टेस्ट मैच का भी हिस्सा नहीं होंगे. भारतीय बोर्ड उनके इस फैसले का पूरी तरह से रिस्पेक्ट करता है. इसके अलावा रवींद्र जडेजा और केएल राहुल के खेलने पर फैसला मेडिकल टीम की ओर से फिटनेस का आकलन करने के बाद ही लिया जाएगा.

 

तीसरा टेस्ट 15 फरवरी को राजकोट में शुरू होगा। जबकि चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा. सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट सात मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा.

 

भारतीय टेस्ट टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button