ताज़ा खबरेंराजनीति

पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंची ED की टीम

नई दिल्ली: रांची में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था के बीच कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ED अधिकारियों की एक टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंच गई है. वहीं रांची में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. जगह-जगह फोर्स की तैनाती भी की गई है.

बता दें कि ईडी के समन पर हेमंत सोरेन ने खुद ही ईडी के जवाब में आज दोपहर का समय दिया था. हाल ही में हेमंत सोरेन अचानक कुछ दिन के लिए गायब भी हो गए थे, जिसके बाद ईडी उनकी तलाश में जुट गई थी. हालांकि सोमवार की देर रात को हेमंत सोरेन फिर रांची पहुंच गए.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button