ताज़ा खबरें

01 अगस्त से एलपीजी के दामों में हुई कटौती, जानिए कितना हुई सस्ती, क्या हैं नए दाम

01 अगस्त से एलपीजी के दामों में हुई कटौती, जानिए कितना हुई सस्ती, क्या हैं नए दाम

सोमवार यानी 1 अगस्त को एलपीजी के नए रेट जारी किए गए। नए रेट के मुताबिक उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती का ऐलान किया। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में अब 36 रुपये की कटौती की है। नई कीमतें आज से ही लागू हो जाएंगी। इस नवीनतम कमी के साथ,19 किलो के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2012.50 रुपये के बजाय 1,976 रुपये होगी।

दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेडर 2012.50 रुपये की जगह 1976.50 रुपये में मिलेगा। वहीं, कोलकाता में पहले यह 2132.00 रुपये में मिलता था, लेकिन एक अगस्त से 2095.50 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1936.50 और चेन्नई में 2141 रुपये हो गई है।

बता दें बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) के दाम पिछले दो साल में बेहताशा बढ़े हैं, लेकिन नए रेट के मुताबिक आज न तो महंगे हुए हैं और न ही सस्ते। आज भी 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 6 जुलाई के रेट पर ही मिल रहा है। बता दें 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button