Hindi Newsportal

हरियाणा: नायब सिंह सैनी की कैबिनेट का हुआ विस्तार, 7 नए मंत्रियों ने ली शपथ

0 929
हरियाणा: नायब सिंह सैनी की कैबिनेट का हुआ विस्तार, 7 नए मंत्रियों ने ली शपथ

 

हरियाणा में हाल ही भाजपा नेता नयाब सिंह सैनी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। जिसके बाद नयाब सिंह सैनी की कैबिनेट का एक बार फिर से विस्तार किया गया है। इस दौरान हरियाणा में सात नए नेताओं को कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ दिलाई गयी है। हरियाणा राजभवन में मंत्रिमंडल का विस्तार शुरू हो गया है।

इस दौरान भाजपा नेता डॉ. कमल गुप्ता और सीमा त्रिखा ने हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली। चंडीगढ़ में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

भाजपा नेता महिपाल ढांडा और असीम गोयल ने हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली।

 

बीजेपी नेता डॉ अभे सिंह यादव और सुभाष सुधा ने हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली।

 

इसके बाद बीजेपी नेता बिशंभर वाल्मिकी ने हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली।