Hindi Newsportal

हरयाणवी गायक राजू पंजाबी का निधन, कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

सोशल मीडिया
0 674
हरयाणवी गायक राजू पंजाबी का निधन, कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

हरियाणा के मशहूर युवा गायक राजू पंजाबी का बीती सोमवार रात निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह पिछले कुछ दिनों से वह हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती थे। गायक के निधन की खबर से उनके परिवार और फैंस के बीच शोक का माहौल है। उनके अंतिम दर्शन के लिए कई फैंस और रिश्तेदार अस्पताल भी पहुंच गए। बताया जा रहा था कि वह काफी दिनों से पीलिया से ग्रसित थे।

जानकारी के मुताबिक कई दिनों से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिसके बाद वह ठीक होकर वापस घर आ गए थे, लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद राजू पंजाबी का निधन हो गया है। बता दें कि राजू पंजाबी की एक पत्नी और तीन  बेटियां भी हैं।

उन्होंने हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री को नई पहचान और गानों को नई राह दिखाई। हरियाणा में राजू पंजाबी और सपना चौधरी की जोड़ी काफी मशहूर हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी आवाज की छाप हरियाणा में ही नहीं बल्कि पंजाब और राजस्थान में भी छोड़ी हुई है। उन्होंने तू चीज लाजवाब, देसी- देसी और सॉलिड बॉडी जैसे कई चर्चित गाने गाए।