ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

संसद: कांग्रेस के सात लोकसभा सांसदों का निलंबन वापस

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को उन सात कांग्रेस सांसदों के निलंबन को रद्द कर दिया, जिन्हें पिछले हफ्ते बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था.

कांग्रेस के सात लोकसभा सदस्यों का निलंबन वापस लेने की मांग करते हुए निचले सदन में बुधवार को कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा किया था, जिसके कारण प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सके.

सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही कांग्रेस एवं द्रमुक के सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के निकट पहुंच गए और कांग्रेस सदस्यों का निलंबन वापस लेने की मांग करने लगे जिसके बाद लोक सभा की कार्यवाही 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

ALSO READ: LIVE Updates मध्य प्रदेश राजनीतिक संकट: ज्योतिरादित्य सिंधिया के आज बीजेपी में हो सकते है शामिल

गौरतलब है कि कांग्रेस के सात लोकसभा सदस्यों गौरव गोगोई, टी एन प्रतापन, डीन कुरियाकोस, राजमोहन उन्नीथन, बैनी बहनान, मणिकम टेगोर और गुरजीत सिंह औजला को गत गुरुवार को सदन का अनादर करने और ‘घोर कदाचार’ के मामले में मौजूदा संसद सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

2 Comments

  1. Tốc độ tải trang nhanh và không bị chặn là ưu điểm lớn nhất của 888slot app . Bạn có thể truy cập mượt mà trên cả điện thoại và máy tính. TONY03-23O

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button