Hindi Newsportal

वाघ बकरी चाय ग्रुप के डायरेक्टर पराग देसाई की हुई मौत, स्ट्रीट डॉग्स बने मौत का कारण

0 1,076

वाघ बकरी चाय ग्रुप के डायरेक्टर पराग देसाई की हुई मौत, स्ट्रीट डॉग्स बने मौत का कारण

 

भारत के मशहूर व्यापारी व वाघ बकरी चाय ग्रुप के डाइरेक्टर पराग देसाई की सोमवार सुबह मौत हो गयी। पराग देसाई का 49 साल की उम्र इलाज के दौरान अस्पताल में निधन हुआ। कंपनी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर इस दुखद घटना की जानकारी दी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पराग देसाई 15 अक्टूबर को सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, जहां उनपर स्ट्रीट डॉग्स ने उप हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए और उनके सिर पर गंभीर चोटें लग गयीं। घायल होने के बाद उन्हें पास के ही अस्पताल में एडमिट कराया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। देसाई के परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, उनकी तुरंत सर्जरी की गई और निधन से पहले उन्हें सात दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य शक्तिसिंह गोहिल ने उनके निधन की खबर पर शोक व्यक्त किया। शक्तिसिंह गोहिल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “बहुत दुखद खबर आ रही है। वाघ बकरी चाय के निदेशक और मालिक पराग देसाई का निधन हो गया। गिरने के बाद उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। उसकी आत्मा को शांति मिलें। पूरे भारत में संपूर्ण वाघ बकरी परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

गौरतलब है कि पराग देसाई वाघ बकरी चाय समूह के कार्यकारी निदेशक थे।  वह कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की पोस्ट पर थे। उन्होंने अमेरिका की लॉन्ग आइडैंड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था। वह वाघ बकरी के लिए मार्केटिंग, सेल्स और एक्सपोर्ट डिपार्टमेंट का काम देखते थे।  इसके साथ ही पराग देसाई एक टी टेस्टर एक्सपर्ट भी थे।