Hindi Newsportal

लंदन में भारतीय उच्चायोग पर पाकिस्तान समर्थकों ने फैलाई थी गंदगी, भारतीयों ने सफाई कर किया शर्मिंदा

0 475

कश्मीर पर फैसले से भड़के पाकिस्तान समर्थक के एक समूह ने ब्रिटेन में कुछ दिन पहले भारतीय उच्चायोग की इमारत के बहार हिंसक प्रर्दशन किया और इमारत पर अंडे फेंककर उसे गंदा कर दिया था।

वही आज एकजुटता का एक मजबूत संदेश देते हुए ब्रिटेन में भारतीय समुदाय ने शनिवार को लंदन में भारतीय मिशन को साफ करने के लिए हाथ मिलाया। यह अभियान भारतीय उच्चायुक्त रुचि घनश्याम के नेतृत्व में और कर्मचारियों और वहां मौजूद इंडियन कम्युनिटी के लोगों द्वारा चलाया गया।

भारतीयों ने पाकिस्तानियों को शर्मिंदा करने के लिए खुद इमारत साफ की. घनश्याम ने कहा: “हम दिखाना चाहते हैं कि हम डरे हुए या भयभीत नहीं हैं। भारत ने प्रतिक्रिया दी है और यह सफाई अभियान, भारत की आधिकारिक प्रतिक्रिया का भी हिस्सा है.”

ALSO READ: भावुक हुए इसरो अध्यक्ष के सिवन, पीएम मोदी ने बढ़ाई हिम्मत

भारत के उच्चायोग, लंदन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया, “एचसी रूचि घनश्याम ने हिंसक प्रदर्शनकारियों द्वारा 3 सितंबर 2019 को बनाए गए गंदगी को साफ करने के लिए इंडिया हाउस में आज एक सफाई मिशन का नेतृत्व किया।”

बता दे की 3 सितंबर को ब्रिटेन में मौजूद पाक नागरिकों ने भारत सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू और कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के खिलाफ भारतीय उच्चायोग के सामने हिंसक प्रदर्शन किया था और तोड़फोड़ मचा दी थी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram