Hindi Newsportal

भावुक हुए इसरो अध्यक्ष के सिवन, पीएम मोदी ने बढ़ाई हिम्मत

0 645

ऐतिहासिक चंद्र लैंडिंग के प्रयास के दौरान बीती रात चंद्रयान 2 लैंडर से संपर्क टूट गया. इसके बाद आज सुबह आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो सेटंर में वैज्ञानिकों को संबोधित किया।

वैज्ञानिकों को संबोधित करने के बाद जब प्रधानमंत्री मोदी इसरो मुख्यालय से जाने लगे तो इसरो चीफ के सिवन पीएम मोदी के गले लगकर रोने लगे. पीएम मोदी ने गले लगाकर इसरो चीफ की पीठ थपथपाई और हौसला बढ़ाया.

वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम निश्चित रूप से सफल होंगे. इस मिशन के अगले प्रयास में भी और इसके बाद के हर प्रयास में भी कामयाबी हमारे साथ होगी.

“हम अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम पर गर्व करते हैं। आज चंद्रमा को छूने का हमारा संकल्प और भी मजबूत हो गया है। हम बहुत करीब आ गए हैं लेकिन हमें आने वाले समय में और अधिक जमीन को कवर करने की जरूरत है।” पीएम मोदी ने कहा.


उन्होंने कहा, ”आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए उसकी जय के लिए जीते हैं. आप वो लोग हैं जो मां भारती के जय के लिए जूझते हैं. आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए जज्बा रखते हैं. और इसलिए मां भारती का सिर ऊंचा हो इसके लिए पूरा जीवन खपा देते हैं. अपने सपनों को समाहित कर देते हैं.”

“यह मिशन नियंत्रण केंद्र है। # विक्रमलैंडर वंश की योजना बनाई गई थी और सामान्य प्रदर्शन 2.1 किमी की ऊंचाई तक देखा गया था। इसके बाद, लैंडर से ग्राउंड स्टेशनों तक संपर्क टूट गया। डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है।” इसरो ने ट्वीट किया।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram