Hindi Newsportal

मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में होने वाले चुनावों की तारीखों का हुआ ऐलान, यहाँ जानें किस राज्य में कब होगा चुनाव और कब आएंगे नतीजें

0 329

मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में होने वाले चुनावों की तारीखों का हुआ ऐलान, यहाँ जानें किस राज्य में कब होंगे चुनाव और कब आएंगे नतीजें

 

आज यानी बुधवार को चुनाव आयोग ने मेघायल, नागालैंड और त्रिपुरा में होने वाले चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। आज बुधवार की दोपहर को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीनों राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों की घोषणा की। राजीव कुमार ने बताया कि मेघायल और नागालैंड में 27 फरवरी को और त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होंगे।

किस राज्य में कब होंगे चुनाव

  1. मेघालय- 27 फरवरी
  2. नागालैंड- 27 फरवरी
  3. त्रिपुरा- 16 फरवरी

2 मार्च को आएंगे नतीजें

मुख्य चुनाव आयोग राजीव कुमार ने बताया कि 2 मार्च को इन सभी राज्यों में हुए मतदान की मतगणना होगी और चुनाव के नतीजें घोषित किए जायेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि त्रिपुरा चुनाव के लिए अधिसुचना 21 जनवरी को जारी होगी और नामांकन की अंतिम तिथी 30 जनवरी है।

तीनों राज्यों कितने हैं मतदाता  

उन्होंने जानकारी दी कि नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में संयुक्त रूप से 62.8 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 31.47 लाख और विकलांग मतदाताओं की संख्या 31,700 शामिल हैं। पहली बार 3 राज्यों में चुनाव में 1.76 लाख से अधिक मतदाता होंगे।