Hindi Newsportal

मुंबई में लगातार भारी बारिश से जनजीवन अस्त- वयस्त, मंगलवार तक जारी ऑरेंज अलर्ट; आज भी हाई टाइड की आशंका

इमेज सोर्स: फाइल इमेज
0 625

मानसून की बारिश ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की रफ्तार पर न केवल ब्रेक लगाया है बल्कि पूरे जनजीवन को ततर- बतर कर दिया है। यहाँ पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन ठप हो गया है। बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। इसके कारण कई जगहों पर लंबा जाम लग रहा है। ऑफिस और काम करने वाले लोगों को भारी दिक्कत हो रही है।

इतनी बारिश हुई दर्ज।

बारिश की बात करे तो कल रात 8 बजे से आज सुबह 8 बजे तक मुंबई के कोलाबा इलाकें में 79.66 mm की बारिश हुई है जब कि मुंबई के पश्चिम उपनगर में 92.38 mm बारिश हुई है और पूर्व उपनगर में 89.30 mm की बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पूरे जून महीने में मुंबई में 505 मिलीमीटर बरसात होनी थी, लेकिन 11 जून के सुबह 8.30 बजे तक ही 534.3 मिलीमीटर तक बरसात हो चुकी है अब आगे के लिए यानी शुक्रवार रात से मंगलवार तक 200 मिलीमीटर तक बरसात का अनुमान जताया गया है।

अगले 4-5 घंटों में अत्यधिक बरसात होने का अनुमान –

आज मुंबई में हाई टाइड, रायगढ़-रत्नागिरी में रेड अलर्ट।

आज मुंबई में 1 बजकर 32 मिनट से हाई टाइड रहेगा। समुद्र में 4.32 मीटर तक ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी। मौसम विभाग की चेतावनी दी है कि आज मुंबई, ठाणे और आस-पास के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट है। जबकि रायगढ़ और रत्नागिरी में रेड अलर्ट है यानी अगले कुछ घंटो में मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, पालघर और सिंधुदुर्ग जिलों में मूसलाधार बरसात होगी।

मुंबई में मंगलवार तक ऑरेंज अलर्ट, BMC ने दी घर से बहार नहीं निकलने की सलाह।

अलर्ट की बात करे तो रायगढ़ और रत्नागिरी में तो शनिवार और रविवार दोनों ही दिन के लिए रेड अलर्ट जारी है वही मुंबई में ऑरेंज अलर्ट मंगलवार तक कायम रहने वाला है। बीएमसी ने इस दौरान घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी है। इतना ही नहीं, बीएमसी के मुताबिक जरूरत ना हो तो समुद्र किनारे ना जाएं।

पानी-पानी हुआ मुंबई शहर।

बता दे शहर में मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाके में भारी जलजमाव है। इसकी वजह से कई रास्तों पर ट्रैफिक पर भी असर पड़ा है। सड़क पर पानी भरने की वजह से कई गाड़ियां बीच सड़क पर ही खड़ी हो गईं। विले पार्ले वेस्टर्न हाईवे पर बारिश के बावजूद आवाजाही जारी है।

मैदानी इलाकों में भी 2 दिन में भारी बारिश का अनुमान।

गौरतलब है कि भारत के मैदानी इलाकों में मानसूनी बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है।  मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिम-मध्य और बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती क्षेत्र बनने से उत्तर भारत के कई राज्यों में 12 जून से गरज के साथ बारिश होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 4-5 दिनों में मध्य और उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश हो सकती है

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram