Hindi Newsportal

महाराष्ट्र: अभिनेता शाहरुख़ खान को मिली जान से मारने की धमकी, महाराष्ट्र पुलिस ने बढ़ाई सिक्योरिटी

0 1,358
महाराष्ट्र: अभिनेता शाहरुख़ खान को मिली जान से मारने की धमकी, महाराष्ट्र पुलिस ने बढ़ाई सिक्योरिटी

 

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान को फिल्म पठान और जवान के बाद जान से मारने की धमकी मिली है। ऐसे में अभिनेता की सुरक्षा के मद्देनज़र  महाराष्ट्र पुलिस ने उनकी सिक्योरिटी को बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र पुलिस ने अभिनेता शाहरुख़ खान की सुरक्षा को Y+ कर श्रेणी का कर दिया है।

 

बता दें कि अभिनेता शाहरुख़ खान को यह कथित धमकी उनके फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद दी गयी है। जिसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ाई है।

गौरतलब है कि बॉलीवुड के किंग शाह रुख खान के लिए साल 2023 काफी अच्छा बताया जा रहा है। इस साल की शुरुआत में जनवरी महीने के दौरान रिलीज हुई उनकी साल 2023 की पहली फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर’ मचाकर रख दिया। वहीं 7 सितंबर को शाह रुख खान एक बार फिर ‘जवान’ के साथ सिनेमाघरों में लौटे और उनकी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।