ताज़ा खबरें

बेटा पैदा न करने पर पति ने दिया पत्नी को तीन तलाक़; महिला ने अदालत का दरवाजा खटखटाया

एक महिला, जिसे कथित तौर पर उसके पति ने बेटा पैदा न करने पर ‘तीन तलाक़’ दिया, ने दिल्ली के साकेत कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

हुमा हाशिम नाम की महिला ने दावा किया है कि नई दिल्ली स्थित एक उद्योग निकाय के निदेशक दानिश हाशिम ने उसे तलाक देने के लिए ‘ट्रिपल तालक’ का उच्चारण किया। हुमा और दानिश की शादी को 23 साल हो चुके है और उनकी 20 और 18 साल की दो बेटियां है।

“वह हमेशा से एक बेटा चाहता था और उसने मुझे कई गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। एक दिन वह मेरी बेटी को मार रहा था और जब मैंने उसे बचाने की कोशिश की तो उसने मुझे लात मारी और मुझ पर थूका। उसने फिर मुझे तीन तलाक़ दे दिया। हमने शिकायत दर्ज करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया,” हाशिम ने एएनआई को बताया।

हुमा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी 13 जुलाई को की गयी शिकायत के आधार पर FIR दर्ज नहीं की। हुमा ने यह भी कहा कि उन्हें अपनी शिकायत वापस लेने के लिए डराया जा रहा था। महिला ने अपनी बेटियों के साथ राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को भी एक शिकायत सौंपी है।

मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019, संसद द्वारा जुलाई 2019 में पारित किया गया था जो मुसलमानों के बीच “ट्रिपल तालक” के माध्यम से तत्काल तलाक की प्रथा को दंडनीय अपराध बनाता है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button