NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयानों का पुराना व आधा- अधूरा वीडियो भ्रामक दावे के साथ हुआ वायरल 

फैक्ट चेक: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयानों का पुराना व आधा- अधूरा वीडियो भ्रामक दावे के साथ हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा संसद में दिए गए बयान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में केंद्रीय मंत्री सड़क पर लगने वाले टोल को लेकर एक बयान देते हुए नजर आ रहा है। अपने बयान में गडकरी कहते हैं कि जिसके पास आधार कार्ड है, वह उसे दिखाकर बिना टोल दिए जा सकता है। इसके साथ ही 60 किमी के अंदर एक ही टोल होगा।
इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है यदि आप का घर टोल के 60 किलोमीटर के रेंज में आता है तो आपका टोल नहीं लगेगा।
इसी वीडियो को फेसबुक पर शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि ‘आपके घर से 60 किमी के भीतर किसी भी टोल बूथ पर कोई टोल शुल्क देय नहीं है। इसके लिए आपको अपने आधार कार्ड से गुजरना होगा। @nitin_gadkari ने कहा यह केंद्र सरकार का आदेश है।
 
 
फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें​-‘
 
फैक्ट चेक:
 
 
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो अधूरा साथ ही पुराना है
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर पड़ताल। सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया।
खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो से मेल खाता एक दूसरा वीडियो न्यूज़ 24 के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला जिसे मार्च 23, 2022 को अपलोड किया गया था।  हालांकि प्राप्त वीडियो में केंद्रीय मंत्री वायरल वीडियो वाला बयान नहीं दे रहे हैं, लेकिन यूट्यूब पर प्राप्त वीडियो के वायरल वीडियो से हूबहू मेल खाने पर यह साफ़ हो गया कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2022 के दौरान का है।

वायरल वीडियो की सटीक जानकारी के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें ANI द्वारा मार्च 22, 2022 को किया गया एक ट्वीट मिला। जहां वायरल वीडियो का एक स्क्रीनशॉट अपलोड कर टोल प्लाजा को लेकर जानकारी दी गयी है।

उपरोक्त प्राप्त ट्वीट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा टोल प्लाजा को लेकर दिए गए बयान का जिक्र किया गया है। पोस्ट में बताया गया है कि केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि टोल प्लाजा के पास रहने वाले लोगों को उनके आधार कार्ड के जरिये उन्हें पास दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाता है कि 60 किलोमीटर के भीतर केवल एक टोल प्लाजा होगा और यदि कोई दूसरा टोल प्लाजा है, तो इसे अगले 3 महीनों में बंद कर दिया जाएगा।

 

इसके बाद हमने वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो जिसे दूरदर्शन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मार्च 22, 2022 को अपलोड किया गया था। यहाँ 21 मिनट 33 सेकंड पर वायरल वीडियो वाले हिस्से को साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। यहाँ उन्होंने कहीं भी ‘घर से 60 किमी के दायरे टोल प्लाजा पर पैसे न लगने की बात नहीं कही’।

 

उपरोक्त प्राप्त पूरे वीडियो से यह साफ़ हो गया कि स्थानीय लोगों के लिए टोल टैक्स में छूट मिलेगी न कि घर के 60 किमी के दायरे में टोल बूथ होने पर छूट की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 60 किमी की दूरी के बीच दो टोल प्लाजा नहीं होंगे।

पड़ताल के दौरान उपरोक्त मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि मार्च 22,2022 के दौरान का है। इसके साथ ही वायरल वीडियो आधी-अधूरी जानकारी के साथ शेयर किया जा रहा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

  1. Hola! I’ve been following your site for some time now and finally got the courage to go ahead and give you a shout out from Dallas Tx! Just wanted to say keep up the fantastic job!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button