Hindi Newsportal

दिल्ली: एक बार फिर लिवइन में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या, ढाबे के फ्रिज में रखे शव के टुकड़े

0 227
दिल्ली: एक बार फिर लिवइन में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या, ढाबे के फ्रिज में रखे शव के टुकड़े

 

देश की राजधानी से एक बार फिर श्रद्धा मर्डर केस जैसा मामला सामने आया है। इस बार यह मामला दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से है।  यहां लिव-इन में रह रहे प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की हत्या की कर दी बाद में प्रेमिका के शव को फ्रीजर में छिपा दिया। आरोपी प्रेमी ने हत्या के बाद नजफगढ़ के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक ढाबे के फ्रीजर में महिला के शव के टुकड़े रख दिए।

पुलिस के मुताबिक उत्तम नगर की रहने वाली 22 वर्षीय युवती निक्की यादव कई दिन से गायब थी। घर वालों ने उसके गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस उसकी खोजबीन में लगी हुई थी। जानकारी के मुताबिक यहां निक्की यादव और साहिल गहलोत, लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस ने जब उसके बॉयफ्रेंड व ढाबा मालिक साहिल गहलोत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया।

पुलिस द्वारा मीडिया को दी गयी जानकारी के मुताबिक साहिल की शादी कहीं और हो गई थी। इसी वजह से दोनों के बीच बहस हुई। शव का कल पोस्टमार्टम होगा फिर और चीजें पता चलेंगी। पुलिस ने आरोपी साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया।