तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में हालत अब भी बेहद भयावह है। इस बीच भारत के लिये राहत की एक बड़ी खबर आयी है। भारतीय वायुसेना का विमान काबुल में फंसे 120 भारतीयों को लेकर सुरक्षित वापस लौट गया है। वायु सेना के इस विमान ने गुजरात के जामनगर में अबसे थोड़ी देर पहले लैंडिंग की है। सरकार अफगानिस्तान में फंसे अन्य भारतीय से भी संपर्क में है और उन्हें भी वापस लाने के प्रयास किये जा रहे हैं।
🔲 #WATCH भारतीय अधिकारियों को लेकर काबुल से उड़ान भरने वाला भारतीय वायु सेना का C-17 विमान🛫 गुजरात के जामनगर में लैंड किया है। #Afghanistan #TalibanTakeover#Talibans #Kabul #India @IAF_MCC @MEAIndia @IndianEmbKabul pic.twitter.com/pxNw0yqWtA
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 17, 2021
वतन पहुंचकर ली राहत की सांस।
बता दे भारतीय अधिकारियों को लेकर काबुल से उड़ान भरने वाले भारतीय वायु सेना का C-17 विमान गुजरात के जामनगर में लैंड कर लिया है। ख़ास बात यह है कि देश पहुंचते ही इसमें सभी भारतीय सवारों ने राहत की सांस ली।