Hindi Newsportal

जम्मू कश्मीर: राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण रोकी गयी अमरनाथ यात्रा, NH 44 पर हुई भारी लैंडस्लाइड

0 489
जम्मू कश्मीर: राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण रोकी गयी अमरनाथ यात्रा, NH 44 पर हुई भारी लैंडस्लाइड

 

देश में इन दिनों मानसून का मौसम चल रहा। ऐसे में जम्मू-कश्मीर कई दिनों से भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। इसी क्रम में आज बुधवार को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण जम्मू से श्रीनगर तक अमरनाथ यात्रा निलंबित कर दी गयी है।

अमरनाथ यात्रा एक बार फिर रोक दी गई है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण जम्मू से श्रीनगर के बीच अमरनाथ यात्रा निलंबित की गई है।

इस बीच मारोग रामबन से भी भारी भूस्खलन की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन के चलते एनएसडब्ल्यू टी-2 अवरुद्ध हो गया है।अधिकारियों ने बताया कि टी2 मारोग रामबन में भूस्खलन हुआ है। भारी मलबा सड़क पर पड़ा है, जिससे जम्मू-श्रीनगर NHW ब्लॉक हो गया है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे यातायात नियंत्रण इकाई से पुष्टि के बिना NH-44 पर यात्रा न करें।